Bihar Board 12th Hindi VVI Objective Question 2027
Bihar Board 12th Hindi VVI Objective Question 2027 की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पोस्ट उपयोगी है। इसमें हिंदी विषय के महत्वपूर्ण Objective Questions, उनके विकल्प और सही उत्तर दिए गए हैं। उपलब्ध प्रश्न-स्रोत में कुल 100 प्रश्न हैं
ये प्रश्न आपकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में अभ्यास के लिए उपयोगी हो सकते हैं। प्रश्नों को पढ़ने के साथ-साथ सही उत्तर को याद करने और बार-बार रिवीजन करने से आपकी तैयारी बेहतर हो सकती है।
Bihar Board 12th Hindi Objective Question 2027 – Overview
| जानकारी | विवरण |
| बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| कक्षा | 12वीं / इंटर |
| विषय | हिंदी |
| परीक्षा | इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 |
| प्रश्नों की संख्या | 100 Objective Questions |
| प्रश्न प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
| तैयारी स्तर | VVI / महत्वपूर्ण प्रश्न |
| उपयोग | Revision और Practice |
| Official Website | Click Here |
Bihar Board 12th Hindi Objective Question 2027
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में Objective Questions का महत्वपूर्ण स्थान है। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण अध्यायों के साथ-साथ व्याकरण, काव्य और गद्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का भी नियमित अभ्यास करना चाहिए।
इस पोस्ट में 100 महत्वपूर्ण हिंदी Objective Questions को एक ही जगह उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक प्रश्न के साथ विकल्प और सही उत्तर भी दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को Self Practice और Revision में आसानी होगी।
Bihar Board 12th Hindi VVI Objective Questions 2027
1. ‘उसने कहा था’ कहानी में किस युद्ध का उल्लेख है?
(A) प्रथम विश्वयुद्ध
(B) द्वितीय विश्वयुद्ध
(C) कारगिल युद्ध
(D) हल्दीघाटी युद्ध
उत्तर: (A) प्रथम विश्वयुद्ध
2. ‘कौमुदी’ नामक कविता केन्द्र की स्थापना किसने की?
(A) अशोक वाजपेयी
(B) रघुवीर सहाय
(C) अज्ञेय
(D) दिनकर
उत्तर: (A) अशोक वाजपेयी
3. निम्नलिखित में से गद्य कविता कौन-सी है?
(A) हार-जीत
(B) उषा
(C) गाँव का घर
(D) अधिनायक
उत्तर: (C) गाँव का घर
4. ‘ममेरा’ शब्द में प्रत्यय क्या है?
(A) रा
(B) आ
(C) एरा
(D) मेरा
उत्तर: (C) एरा
5. ‘शिव’ शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(A) रुद्र
(B) हरि
(C) शिवालय
(D) रुद्राक्ष
उत्तर: (A) रुद्र
6. ‘हाथ का मैला होना’ मुहावरे का अर्थ है—
(A) गंदा होना
(B) कीमती होना
(C) सच होना
(D) तुच्छ होना
उत्तर: (D) तुच्छ होना
7. मालती के बच्चे का नाम क्या है?
(A) टिटी
(B) सिटी
(C) किटी
(D) चिटी
उत्तर: (A) टिटी
8. ‘स’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) तालु
(B) दंत
(C) ओष्ठ
(D) कंठ
उत्तर: (B) दंत
9. ‘आर्ट ऑफ कन्वर्सेशन’ कहाँ के लोगों में सर्वाधिक प्रचलित है?
(A) भारत
(B) यूरोप
(C) अफ्रीका
(D) कनाडा
उत्तर: (B) यूरोप
10. ‘गाँव का घर’ शीर्षक कविता के कवि कौन हैं?
(A) ज्ञानेन्द्रपति
(B) रघुवीर सहाय
(C) अशोक वाजपेयी
(D) जयशंकर प्रसाद
उत्तर: (A) ज्ञानेन्द्रपति
11. ‘सौ अजान एक सुजान’ शीर्षक उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(A) रघुवीर सहाय
(B) मोहन राकेश
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) जयप्रकाश नारायण
उत्तर: (C) बालकृष्ण भट्ट
12. “बोलने से मनुष्य के रूप का साक्षात्कार होता है” यह किसने कहा है?
(A) बेन जॉनसन
(B) मार्क जॉनसन
(C) नील जॉनसन
(D) लिन जॉनसन
उत्तर: (A) बेन जॉनसन
13. ‘बिशनी’ कौन है?
(A) मानक की बहन
(B) मानक की भाभी
(C) मानक की चाची
(D) मानक की माँ
उत्तर: (D) मानक की माँ
14. ‘लेखक’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है?
(A) लेखनीय
(B) लेखिका
(C) रचयिता
(D) लेखीका
उत्तर: (B) लेखिका
15. ‘अभिनेता’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है?
(A) नायिका
(B) अभिनेत्री
(C) सहनायिका
(D) अभिनेताइन
उत्तर: (B) अभिनेत्री
16. ‘पृथ्वी को धारण करने वाला’ के लिए एक शब्द क्या है?
(A) आकाशपिण्ड
(B) भूकम्प
(C) पार्थिव
(D) महीधर
उत्तर: (D) महीधर
17. ‘मृग जैसे नेत्रों वाली’ के लिए एक शब्द क्या है?
(A) मृगनयन
(B) मृगनयनी
(C) नयनाभिराम
(D) कमलनयन
उत्तर: (B) मृगनयनी
18. ‘अज्ञेय’ का पूरा नाम क्या है?
(A) सच्चिदानंद हीरानंद
(B) सच्चिदानंद हीरानंद शांतास्यान
(C) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन
(D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय
उत्तर: (C) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन
19. ‘जिसका जन्म बाद में हुआ हो’ वह क्या कहलाता है?
(A) अग्रज
(B) कनिष्ठ
(C) अनुज
(D) ज्येष्ठ
उत्तर: (C) अनुज
20. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) प्रश्न
(B) स्वर्ग
(C) पुस्तक
(D) अँधेरा
उत्तर: (C) पुस्तक
21. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) बाल्मीकि
(B) वाल्मीकि
(C) वाल्मीखक
(D) बाल्मीकी
उत्तर: (B) वाल्मीकि
22. जिससे किसी बात के न होने का बोध हो, उसे क्या कहते हैं?
(A) निषेधवाचक
(B) क्रियावाचक
(C) आज्ञावाचक
(D) संदेहवाचक
उत्तर: (A) निषेधवाचक
23. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) प्रधानाचार्य
(B) प्रधानाचर्य
(C) प्रधानचर्या
(D) परधानाचार्य
उत्तर: (A) प्रधानाचार्य
24. निम्न में से शुद्ध शब्द कौन है?
(A) प्रियदर्शी
(B) प्रियदर्शी
(C) प्रियेदशी
(D) प्रियदशी
उत्तर: (A) प्रियदर्शी
25. निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
(A) विकल्प
(B) विकलप
(C) वीकल्प
(D) बिकल्प
उत्तर: (A) विकल्प
26. ‘किसी काम में दखल देना’ क्या कहलाता है?
(A) हस्तक्षेप
(B) कर्मशील
(C) कर्महीन
(D) दखलकाया
उत्तर: (A) हस्तक्षेप
27. ‘जानने की इच्छा रखने वाला’ क्या कहलाता है?
(A) जिज्ञासा
(B) जिज्ञासु
(C) जिजीविषा
(D) जानकार
उत्तर: (B) जिज्ञासु
28. ‘वन में चरने वाला’ क्या कहलाता है?
(A) जीव
(B) जानवर
(C) वनचर
(D) बनचर
उत्तर: (C) वनचर
29. ‘गुण-दोष विवेचक’ क्या कहलाता है?
(A) विवेचक
(B) आलोचक
(C) निन्दक
(D) गुण-दोषरहित
उत्तर: (B) आलोचक
30. ‘अज्ञेय’ का जन्म कब हुआ था?
(A) 1911 ई०
(B) 2011 ई०
(C) 1811 ई०
(D) 1850 ई०
उत्तर: (A) 1911 ई०
31. नामवर सिंह का जन्म कब हुआ था?
(A) 1927 ई०
(B) 1827 ई०
(C) 1727 ई०
(D) 1627 ई०
उत्तर: (A) 1927 ई०
32. निम्न में से ‘प्रेम के पीर’ के कवि कौन हैं?
(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) जायसी
(D) कबीरदास
उत्तर: (C) जायसी
33. निम्न में से कौन राष्ट्रकवि हैं?
(A) नागार्जुन
(B) विद्यापति
(C) दिनकर
(D) बिहारीलाल
उत्तर: (C) दिनकर
34. आचार्य रामचंद्र शुक्ल की नजर में बालकृष्ण भट्ट क्या थे?
(A) साहित्य के एडीसन
(B) लोकनायक
(C) विश्वशिक्षक
(D) भाषा के डिक्टेटर
उत्तर: (A) साहित्य के एडीसन
35. निम्न में से ‘लोक नायक’ शब्द किनके लिए प्रयोग किया जाता है?
(A) प्रेमचंद
(B) जयप्रकाश नारायण
(C) नागार्जुन
(D) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
उत्तर: (B) जयप्रकाश नारायण
36. निम्न में से ‘ब्रजराज कुँवर’ कौन हैं?
(A) राम
(B) बलराम
(C) कृष्ण
(D) नन्द
उत्तर: (C) कृष्ण
37. ‘सूरसागर’ के रचनाकार कौन हैं?
(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) रामविलास शर्मा
(D) जायसी
उत्तर: (B) सूरदास
38. ‘कड़बक’ में कौन-सी बात पायी जाती है?
(A) प्रेम की महिमा
(B) ईश्वर की महिमा
(C) मानव की महिमा
(D) दानव की महिमा
उत्तर: (A) प्रेम की महिमा
39. नामवर सिंह के गुरु कौन थे?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) रामचन्द्र शुक्ल
(C) रामविलास शर्मा
(D) जायसी
उत्तर: (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
40. ‘कामायनी’ के रचयिता कौन हैं?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) नागार्जुन
(C) कबीरदास
(D) महादेवी वर्मा
उत्तर: (A) जयशंकर प्रसाद
41. ‘हँसते हुए मेरा अकेलापन’ हिन्दी साहित्य की कौन-सी विधा है?
(A) डायरी
(B) यात्रा-वृत्तान्त
(C) आत्मकथा
(D) शब्द-चित्र
उत्तर: (A) डायरी
42. निम्न में से गद्य कविता कौन है?
(A) अधिनायक
(B) हार-जीत
(C) गाँव का घर
(D) प्यारे नन्हें बेटे को
उत्तर: (C) गाँव का घर
43. ‘भूषण’ किस रस के महान कवि हैं?
(A) श्रृंगार रस
(B) हास्य रस
(C) वीर रस
(D) वीभत्स रस
उत्तर: (C) वीर रस
44. ‘ओ सदानीरा’ निबंध किस नदी को आधार बनाकर लिखा गया है?
(A) गंगा नदी
(B) यमुना नदी
(C) कोसी नदी
(D) गंडक नदी
उत्तर: (D) गंडक नदी
45. ‘जायसी’ किस काल-खंड के कवि हैं?
(A) आदिकाल
(B) भक्तिकाल
(C) रीतिकाल
(D) आधुनिक काल
उत्तर: (B) भक्तिकाल
46. संत तुलसीदास कैसे कवि हैं?
(A) समन्वयवादी
(B) रहस्यवादी
(C) पृथक्तावादी
(D) छायावादी
उत्तर: (A) समन्वयवादी
47. किस कहानी का शीर्षक ‘वैंप्रीन’ था?
(A) उसने कहा था
(B) रोज
(C) रस्सी का टुकड़ा
(D) तिरिछ
उत्तर: (A) उसने कहा था
48. “नारी और नर एक ही द्रव्य की ढली दो प्रतिमाएँ हैं।” किस पठित पाठ की उक्ति है?
(A) ओ सदानीरा
(B) सिपाही की माँ
(C) शिक्षा
(D) अर्धनारीश्वर
उत्तर: (D) अर्धनारीश्वर
49. जे० कृष्णमूर्ति की रचना कैसी है?
(A) अर्थशास्त्र
(B) तर्कशास्त्र
(C) शिक्षा शास्त्र
(D) चिकित्सा शास्त्र
उत्तर: (C) शिक्षा शास्त्र
50. ‘जूठन’ क्या है?
(A) आत्मकथा
(B) आलोचना
(C) एकांकी
(D) कहानी
उत्तर: (A) आत्मकथा
51. ‘ईद का चाँद होना’ मुहावरे का अर्थ क्या होगा?
(A) बहुत दिनों पर दिखना
(B) नहीं आना
(C) गायब हो जाना
(D) परेशान होना
उत्तर: (A) बहुत दिनों पर दिखना
52. ‘अंधे की लकड़ी’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(A) एकमात्र सहारा
(B) कमजोर होना
(C) असहाय होना
(D) लकड़ी के सहारे चलना
उत्तर: (A) एकमात्र सहारा
53. ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा?
(A) आवश्यकता से अधिक प्रदर्शन करना
(B) गगरी भरी होना
(C) प्रदर्शन करना
(D) गगरी खाली होना
उत्तर: (A) आवश्यकता से अधिक प्रदर्शन करना
54. ‘नाच न जाने आँगन टेढ़ा’ लोकोक्ति का अर्थ क्या है?
(A) बहाना करना
(B) नर्तकी
(C) बयानबाजी करना
(D) नृत्य करना
उत्तर: (A) बहाना करना
55. ‘तीन तेरह होना’ मुहावरे का अर्थ क्या होगा?
(A) तितर-बितर होना
(B) संकट आ जाना
(C) परेशान होना
(D) दस तीन तेरह
उत्तर: (A) तितर-बितर होना
56. ‘हीरा’ शब्द कौन-सी संज्ञा है?
(A) द्रव्यवाचक
(B) जातिवाचक
(C) समूहवाचक
(D) भाववाचक
उत्तर: (A) द्रव्यवाचक
57. ‘बुढ़ापा’ शब्द कौन-सी संज्ञा है?
(A) भाववाचक
(B) व्यक्तिवाचक
(C) जातिवाचक
(D) द्रव्यवाचक
उत्तर: (A) भाववाचक
58. ‘गंगा’ शब्द का पर्यायवाची क्या होगा?
(A) मंदाकिनी
(B) महाकाय
(C) अनंत
(D) सागर
उत्तर: (A) मंदाकिनी
59. ‘नायक’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?
(A) नै + अक
(B) ने + अक
(C) निः + अक
(D) ना + यक
उत्तर: (A) नै + अक
60. ‘आत्मा’ शब्द क्या है?
(A) स्त्रीलिंग
(B) उभयलिंग
(C) पुल्लिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) स्त्रीलिंग
61. ‘प्रतिनिधि’ शब्द में उपसर्ग क्या है?
(A) प्रति
(B) प्रत
(C) नि
(D) प्रतिनिधि
उत्तर: (A) प्रति
62. ‘पढ़ाई’ शब्द में प्रत्यय क्या है?
उत्तर: आई
63. ‘पुरस्कार’ शब्द का विलोम क्या होगा?
(A) दण्ड
(B) सम्मान
(C) पारिश्रमिक
(D) अपमान
उत्तर: (D) अपमान
64. ‘त्रिदेव’ शब्द कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) द्विगु
(C) कर्मधारय
(D) द्वन्द्व
उत्तर: (B) द्विगु
65. ‘अपमान’ शब्द का विशेषण क्या होगा?
(A) अपमानी
(B) अपमानित
(C) अपमानकारी
(D) अपमानहीन
उत्तर: (B) अपमानित
66. ‘रोमांच’ शब्द का विशेषण क्या होगा?
(A) रोमांचित
(B) रोमांचकारी
(C) रोमांचशील
(D) रोमांचणीय
उत्तर: (A) रोमांचित
67. ‘सर्वनाम’ के कितने भेद होते हैं?
(A) तीन
(B) पाँच
(C) छः
(D) आठ
उत्तर: (C) छः
68. ‘वर्तमान काल’ के कितने भेद होते हैं?
(A) पाँच
(B) आठ
(C) तीन
(D) दस
उत्तर: (C) तीन
69. ‘प’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) तालु
(B) ओष्ठ
(C) दंत
(D) कंठ
उत्तर: (B) ओष्ठ
70. ‘ण’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) मूर्धा
(B) तालु
(C) कंठ
(D) दंत
उत्तर: (A) मूर्धा
71. ‘जो बहुत बोलता है’ के लिए एक शब्द है—
(A) वाचिश
(B) वाचाल
(C) वाचस्पति
(D) गुणवान
उत्तर: (B) वाचाल
72. निम्न में से शुद्ध शब्द कौन है?
(A) आस्तिक
(B) नास्तीक
(C) घृणा
(D) पराजीत
उत्तर: (A) आस्तिक
73. ‘चुटकी लेना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(A) हँसी उड़ाना
(B) नीच समझना
(C) संकेत करना
(D) दुखी करना
उत्तर: (A) हँसी उड़ाना
74. ‘स्वदेश’ शब्द का विलोम क्या है?
(A) देशीय
(B) देश
(C) परदेश
(D) राष्ट्र
उत्तर: (C) परदेश
75. ‘कवि श्रेष्ठ’ शब्द कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) द्विगु
(C) कर्मधारय
(D) अव्ययीभाव
उत्तर: (C) कर्मधारय
76. ‘हताहत’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) हत + हत
(B) हता + हत
(C) हत + आहत
(D) हताह + त
उत्तर: (C) हत + आहत
77. ‘निराहार’ शब्द में उपसर्ग क्या है?
(A) निः
(B) निराह
(C) निर
(D) नीर
उत्तर: (A) निः
78. ‘देश पर मर मिटने वाले लोग’ कौन-सा पदबंध है?
(A) विशेषण पदबंध
(B) संज्ञा पदबंध
(C) क्रिया पदबंध
(D) सर्वनाम पदबंध
उत्तर: (B) संज्ञा पदबंध
79. ‘यह नया माल है’ इस वाक्य में ‘नया’ शब्द है—
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) विशेषण
(D) क्रिया
उत्तर: (C) विशेषण
80. ‘कुछ खा लो’ किस सर्वनाम का उदाहरण है?
(A) निश्चयवाचक
(B) अनिश्चयवाचक
(C) प्रश्नवाचक
(D) निजवाचक
उत्तर: (B) अनिश्चयवाचक
81. ‘दुःसाहस’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है?
(A) दुः + साहस
(B) दुसु + साहस
(C) दुर + साहस
(D) दुःसा + हस
उत्तर: (A) दुः + साहस
82. ‘दुर्बल’ शब्द का उपसर्ग क्या है?
(A) दब
(B) दुर्
(C) दबा
(D) दुब
उत्तर: (B) दुर्
83. हिन्दी में पदबंध के कितने भेद हैं?
(A) पाँच
(B) दस
(C) तीन
(D) छः
उत्तर: (A) पाँच
84. ‘पुराण’ शब्द का विशेषण है—
(A) पौराणिक
(B) धार्मिक
(C) Netflix
(D) पुराना
उत्तर: (A) पौराणिक
85. ‘हे भगवान! इस गरीब की रक्षा कर’ किस कारक का उदाहरण है?
(A) कर्ता
(B) संबोधन
(C) संप्रदान
(D) अधिकरण
उत्तर: (B) संबोधन
86. ‘सभा’ शब्द क्या है?
(A) स्त्रीलिंग
(B) पुल्लिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) स्त्रीलिंग
87. ‘भारतवर्ष’ शब्द कौन-सी संज्ञा है?
(A) जातिवाचक
(B) भाववाचक
(C) समूहवाचक
(D) व्यक्तिवाचक
उत्तर: (D) व्यक्तिवाचक
88. ‘बादल घिरे और मयूर नाचने लगे’ कौन-सा वाक्य है?
(A) सरल वाक्य
(B) मिश्र वाक्य
(C) संयुक्त वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C) संयुक्त वाक्य
89. ‘जिसने यश प्राप्त किया है’ के लिए एक शब्द क्या होगा?
(A) यशस्वी
(B) तेजस्वी
(C) यशवान
(D) गुणवान
उत्तर: (A) यशस्वी
90. ‘दिल छोटा करना’ मुहावरे का अर्थ क्या है?
(A) कृपण होना
(B) संतप्त होना
(C) हतोत्साहित होना
(D) प्रसन्न होना
उत्तर: (C) हतोत्साहित होना
91. ‘कौआ पेड़ पर बैठा है’ किस कारक का उदाहरण है?
(A) अधिकरण
(B) संबोधन
(C) कर्ता
(D) कर्म
उत्तर: (A) अधिकरण
92. ‘नायक’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा?
(A) नायिका
(B) नायकी
(C) नायाकी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) नायिका
93. ‘कृपणता’ शब्द कौन-सी संज्ञा है?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) भाववाचक
(C) समूहवाचक
(D) जातिवाचक
उत्तर: (B) भाववाचक
94. ऐसी संज्ञाएँ जिनके खंड सार्थक होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
(A) रूढ़
(B) यौगिक
(C) योगरूढ़
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B) यौगिक
95. ‘ब’ का उच्चारण-स्थान क्या है?
(A) तालु
(B) कंठ
(C) ओष्ठ
(D) दंत
उत्तर: (C) ओष्ठ
96. निम्न में से शुद्ध शब्द कौन है?
(A) वाल्मीकि
(B) अभिनेत्री
(C) संजीवानी
(D) साहित्य
उत्तर: (A) वाल्मीकि
97. ‘आँखों का तारा होना’ मुहावरे का अर्थ है—
(A) प्रिय होना
(B) अप्रिय होना
(C) मित्र होना
(D) शत्रु होना
उत्तर: (A) प्रिय होना
98. ‘जो पुरुष अभिनय करे’ के लिए एक शब्द क्या होगा?
(A) लेखक
(B) अभिनेता
(C) राजनेता
(D) नर्तक
उत्तर: (B) अभिनेता
99. ‘खंडन’ शब्द का विलोम क्या होगा?
(A) टुकड़े करना
(B) तोड़ना
(C) मंडन
(D) खंडित करना
उत्तर: (C) मंडन
100. ‘आजन्म’ शब्द कौन-सा समास है?
(A) अव्ययीभाव
(B) कर्मधारय
(C) द्वन्द्व
(D) द्विगु
उत्तर: (A) अव्ययीभाव
12th Hindi VVI Objective Question 2027
विद्यार्थी इन प्रश्नों का अभ्यास करते समय पहले स्वयं उत्तर देने का प्रयास करें और उसके बाद दिए गए Answer से अपना उत्तर मिलाएं। इससे परीक्षा में Objective Questions हल करने की गति और Accuracy बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
नोट:- यह पोस्ट उपलब्ध प्रश्न-स्रोत के आधार पर तैयार की गई है। परीक्षा की अंतिम तैयारी के लिए अपने निर्धारित पाठ्यक्रम और मूल अध्ययन सामग्री का भी रिवीजन जरूर करें।
WhatsApp Channel |
Join Now |
Telegram Group |
Join Now |
YouTube |
Subscribe |
निष्कर्ष (Calculation)
अगर आप Bihar Board 12th Hindi Objective Question 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 100 महत्वपूर्ण प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करें। नियमित Revision के साथ Model Paper और Previous Year Questions का अभ्यास भी आपकी तैयारी को मजबूत कर सकता है।


Pingback: Bihar Board Class 11th Quarterly Exam September Routine 2026 Out | Exam Date 19 September to 26 September 2026 - Mithun Class