15 September Bihar School Class 7 Hindi Vvi Question With Answer Half Yearly Exam 2026

15 September Bihar School Class 7 Hindi Vvi Question With Answer Half Yearly Exam 2026

नमस्ते दोस्तों, बिहार बोर्ड कक्षा 7वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह हिन्दी प्रैक्टिस प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसमें परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थी अपने अभ्यास और revision को बेहतर बना सकें।

इस पोस्ट में Class 7 Hindi Half Yearly Exam 2026 Question Paper से संबंधित जानकारी, महत्वपूर्ण प्रश्न और PDF डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया है। विद्यार्थी PDF डाउनलोड करके घर पर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।

यह प्रश्न-पत्र केवल अभ्यास एवं तैयारी के उद्देश्य से है। इसे आधिकारिक या वास्तविक परीक्षा प्रश्न-पत्र न समझें।

कक्षा 7वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 – विवरण

विवरण जानकारी
कक्षा 7वीं (VII)
विषय हिन्दी
परीक्षा अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन–2026
समय 2 घंटे
पूर्णांक 50
कुल प्रश्न 6
WhatsApp Channel Join Now

प्रश्न-पत्र में वस्तुनिष्ठ, मिलान, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं।

प्रश्न Q: सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थान भरें

(क) ‘कठपुतली’ शीर्षक कविता के कवि ______ हैं।

उत्तर: भवानी प्रसाद मिश्र / शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

(ख) ‘पापा खो गए’ शीर्षक पाठ एक ______ है।

उत्तर: कहानी / नाटक

(ग) नागार्जुन ने हिमालय को ______ कहा है।

उत्तर: ससुर / दामाद

(घ) राय विजयबहादुर के ______ बच्चे थे।

उत्तर: दो / तीन

(ङ) चित्रांगद और विचित्रवीर्य की माता ______ थी।

उत्तर: गंगा / सत्यवती

प्रश्न Q: सही एवं गलत

दिए गए कथनों में सही के लिए (✓) तथा गलत के लिए (✗) का चिन्ह लगाना है।

‘शाम–एक किसान’ शीर्षक कविता के कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना हैं। — सही

‘तोतो-चान’ भारतीय साहित्य की एक अमूल्य निधि है। — गलत

वेद व्यास, महर्षि पराशर के पुत्र थे। — सही

मिठाईवाले के छोटे-छोटे तीन बच्चे थे। — गलत

हर तरह की सुख सुविधाएँ पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद नहीं रहना चाहते। — सही

प्रश्न Q: स्तंभ ‘अ’ का स्तंभ ‘ब’ से मिलान

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
अमृत का पर्यायवाची शब्द पीयूष
अंधकार का विलोम शब्द प्रकाश
जिसके चार पद हैं चतुष्पद
नीड़ का अर्थ है घोंसला
अंधे की लकड़ी मुहावरा का अर्थ एक ही सहारा

प्रश्न Q: अति लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) सिंधु और ब्रह्मपुत्र की क्या विशेषताएँ बताई गई हैं?

उत्तर: सिंधु और ब्रह्मपुत्र को सामान्य नदियाँ नहीं बल्कि ‘दयालु हिमालय के पिघले हुए दिल की एक-एक बूँद’ माना गया है। ये ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण नदियाँ हैं।

(ख) कठपुतली को गुस्सा क्यों आया?

उत्तर: कठपुतली हमेशा दूसरों के इशारों पर धागों में बंधकर नाचती थी। वह आज़ादी चाहती थी, इसलिए उसे गुस्सा आया।

(ग) मिठाईवाला अलग-अलग चीजें क्यों बेचता था?

उत्तर: मिठाईवाला बच्चों से बहुत प्रेम करता था। वह अकेलेपन से पीड़ित था और अपने बच्चों की झलक दूसरे बच्चों में देखता था। इसलिए बच्चों को खुश करने के लिए अलग-अलग चीजें बेचता था।

(घ) लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?

उत्तर: ‘पापा खो गए’ नाटक में लाल ताऊ बिजली का खंभा है। वह पेड़, लेटरबॉक्स और कौए की तरह एक निर्जीव वस्तु होते हुए भी घटनाओं का साक्षी बनता है और अपनी समझदारी दिखाता है।

(ङ) केवटराज ने शांतनु के सामने क्या शर्त रखी?

उत्तर: केवटराज ने शर्त रखी कि उसकी पुत्री सत्यवती से उत्पन्न पुत्र ही हस्तिनापुर का अगला राजा बनेगा।

प्रश्न Q: लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) पक्षी उन्मुक्त रहकर अपनी कौन-कौन-सी इच्छाएँ पूरी करना चाहते हैं?

उत्तर: पक्षी स्वतंत्र रहकर बहता हुआ निर्मल जल पीना, अपनी इच्छा से कड़वी निबौरियाँ खाना, पेड़ की सबसे ऊँची टहनी के झूले पर झूलना तथा नीले आसमान की सीमा तक खुले आकाश में लंबी उड़ान भरना चाहते हैं।

अथवा

काका कालेकर ने नदियों को लोकमाता क्यों कहा है?

(ख) पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को क्यों अच्छी लगी?

उत्तर: पहली कठपुतली ने पराधीनता के खिलाफ आवाज उठाई और अपनी स्वतंत्रता की इच्छा जताई। दूसरी कठपुतलियाँ भी गुलामी की जंजीरों को पसंद नहीं करती थीं। इसलिए उन्हें लगा कि पहली कठपुतली उनके मन की बात कह रही है।

प्रश्न Q: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

‘शाम–एक किसान’ शीर्षक कविता का अर्थ लिखिए।

उत्तर: ‘शाम–एक किसान’ कविता सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा रचित है। इसमें कवि ने जाड़े की शाम के प्राकृतिक दृश्य का सुंदर मानवीकरण किया है। शाम के समय पहाड़ एक बैठे हुए किसान की तरह दिखाई देता है। पहाड़ के ऊपर रखा सूरज किसान के सिर पर बंधी पगड़ी जैसा लगता है। नीचे बहती नदी चादर जैसी प्रतीत होती है और पलाश के लाल फूल जलती हुई अंगीठी जैसे दिखाई देते हैं। इस प्रकार पूरी शाम शांत वातावरण में बैठे किसान के रूप में दिखाई देती है।

निष्कर्ष (Calculation)

बिहार बोर्ड कक्षा 7वीं हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह हिन्दी प्रैक्टिस प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसमें परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थी अपने अभ्यास और revision को बेहतर बना सकें।

इस पोस्ट में Class 7 Hindi Half Yearly Exam 2026 Question Paper से संबंधित जानकारी, महत्वपूर्ण प्रश्न और PDF डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया है। विद्यार्थी PDF डाउनलोड करके घर पर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास कर सकते हैं।

यह प्रश्न-पत्र केवल अभ्यास एवं तैयारी के उद्देश्य से है। इसे आधिकारिक या वास्तविक परीक्षा प्रश्न-पत्र न समझें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top