Bihar Board Class 9th Social Science Vvi Objective Question Answer 2027

Bihar Board Class 9th Social Science Vvi Objective Question Answer 2027

अगर आप Bihar Board Class 9th Social Science की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्न-संग्रह आपके लिए उपयोगी है। इसमें दिए गए 70 Objective Questions में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, आपदा प्रबंधन और अर्थशास्त्र से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प और सही उत्तर दिया गया है। प्रश्नों को दिए गए प्रश्नपत्र के आधार पर तैयार किया गया है।

 

पोस्ट की Short Information

जानकारी विवरण
विषय सामाजिक विज्ञान (Social Science)
प्रश्नों की संख्या 70 Objective Questions
कक्षा 9वीं
मुख्य विषय इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र आदि
उपयोगी बोर्ड परीक्षा एवं अभ्यास के लिए
WhatsApp Channel  Join Now
Telegram Group  Join Now
YouTube  Subscribe
Instagram  Follow

Class 9th Social Science Objective Questions 2027

इस प्रश्न-संग्रह में भारत एवं विश्व के इतिहास, संविधान, लोकतंत्र, भूगोल, अर्थव्यवस्था तथा विभिन्न सामाजिक विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न को पहले स्वयं हल करने और उसके बाद दिए गए उत्तर से मिलान करने की सलाह दी जाती है।

Objective Questions with Answer

1. मैकमोहन रेखा किन दो देशों की सीमा रेखा है?

(A) भारत और नेपाल

(B) भारत और पाकिस्तान

(C) भारत और चीन

(D) भारत और भूटान

✅ उत्तर: (C) भारत और चीन

2. मकालू पर्वत कहाँ स्थित है?

(A) भारत

(B) चीन

(C) नेपाल

(D) भूटान

✅ उत्तर: (C) नेपाल

3. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर है?

(A) कावेरी

(B) गोदावरी

(C) कृष्णा

(D) नर्मदा

✅ उत्तर: (A) कावेरी

4. निम्नलिखित में से किस देश की स्थलीय सीमा भारत को नहीं छूती है?

(A) चीन

(B) भूटान

(C) म्यांमार

(D) मालदीव

✅ उत्तर: (D) मालदीव

5. बांग्लादेश की जमुना नदी निम्न में से किस नदी की मुख्य धारा है?

(A) गंगा

(B) ब्रह्मपुत्र

(C) गोदावरी

(D) हबली

✅ उत्तर: (B) ब्रह्मपुत्र

6. भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन कब से होता है?

(A) मई से

(B) जून से

(C) जुलाई से

(D) अगस्त से

✅ उत्तर: (B) जून से

7. भारत में प्रथम राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की घोषणा कब की गई?

(A) 1965

(B) 1976

(C) 1985

(D) 2000

✅ उत्तर: (B) 1976

8. नेपाल भारत के साथ कौन-कौन से राज्य सीमा साझा करता है?

(A) बिहार

(B) उत्तर प्रदेश

(C) पश्चिम बंगाल

(D) इनमें से सभी

✅ उत्तर: (D) इनमें से सभी

9. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विषुवत रेखा के सबसे करीब है?

(A) बांग्लादेश

(B) श्रीलंका

(C) नेपाल

(D) जापान

✅ उत्तर: (B) श्रीलंका

10. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से होता है?

(A) गोसाई धाम

(B) मानसरोवर

(C) अमरकंटक

(D) सतपुड़ा

✅ उत्तर: (C) अमरकंटक

11. भारत में पहली बार जनगणना कब की गई थी?

(A) 1872

(B) 1895

(C) 1936

(D) 1950

✅ उत्तर: (A) 1872

12. जनसंख्या परिवर्तन का निम्न में से क्या कारण है?

(A) जन्मदर

(B) मृत्युदर

(C) प्रवास

(D) इनमें से सभी

✅ उत्तर: (D) इनमें से सभी

13. निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा गुजरती है?

(A) नागालैंड

(B) मणिपुर

(C) त्रिपुरा

(D) असम

✅ उत्तर: (C) त्रिपुरा

14. राजस्थान के मरुस्थलीय भाग से होकर बहने वाली नदी कौन है?

(A) ताप्ती

(B) घाघरा

(C) मांडवी

(D) लूनी

✅ उत्तर: (D) लूनी

15. नीलगिरि संरक्षित जैवमंडल कहाँ स्थित है?

(A) तमिलनाडु

(B) केरल

(C) उत्तराखंड

(D) पश्चिम बंगाल

✅ उत्तर: (A) तमिलनाडु

16. दो नदियों के बीच की भूमि को क्या कहते हैं?

(A) डेल्टा

(B) मुहाना

(C) दोआब

(D) खाड़ी

✅ उत्तर: (C) दोआब

17. भूटान के लगभग कितने प्रतिशत क्षेत्र पर वनों का विस्तार है?

(A) 20%

(B) 50%

(C) 35%

(D) 70%

✅ उत्तर: (D) 70%

18. किस देश को ‘पूर्व का मोती’ कहते हैं?

(A) मालदीव

(B) बांग्लादेश

(C) श्रीलंका

(D) मॉरीशस

✅ उत्तर: (C) श्रीलंका

19. गुजरात के भुज में भयंकर भूकंप कब आया था?

(A) 2001

(B) 2004

(C) 2008

(D) 2012

✅ उत्तर: (A) 2001

20. निम्नलिखित में से क्या मानव जनित आपदा है?

(A) भूकंप

(B) बाढ़

(C) नाभिकीय आपदा

(D) भूस्खलन

✅ उत्तर: (C) नाभिकीय आपदा

21. परमाणु बम का सर्वप्रथम प्रयोग कहाँ किया गया था?

(A) हिरोशिमा

(B) नागासाकी

(C) पर्ल हार्बर

(D) हनोई

✅ उत्तर: (A) हिरोशिमा

22. भारत का पहला परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र कहाँ स्थापित किया गया था?

(A) कैगा

(B) तारापुर

(C) कल्पक्कम

(D) कांटी

✅ उत्तर: (B) तारापुर

23. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का मुख्यालय कहाँ है?

(A) नई दिल्ली

(B) पुणे

(C) नागपुर

(D) मुंबई

✅ उत्तर: (A) नई दिल्ली

24. पैदल चलते समय सड़क पर किस ओर चलना आदर्श है?

(A) दाईं तरफ

(B) बीच से

(C) बाईं तरफ

(D) स्वेच्छा से

✅ उत्तर: (C) बाईं तरफ

25. किस नदी को ‘वृद्ध गंगा’ के नाम से जाना जाता है?

(A) कृष्णा

(B) कावेरी

(C) महानदी

(D) गोदावरी

✅ उत्तर: (D) गोदावरी

26. विश्व का पहला लिखित संविधान कहाँ लागू हुआ था?

(A) भारत

(B) चीन

(C) ब्रिटेन

(D) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

✅ उत्तर: (D) संयुक्त राज्य अमेरिका

27. लैसेज-फेयर का सिद्धांत किसने दिया?

(A) मॉन्टेस्क्यू

(B) एडम स्मिथ

(C) मार्शल

(D) कोसुथ

✅ उत्तर: (B) एडम स्मिथ

28. धर्म निरपेक्ष राज्य की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई?

(A) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

(B) इंग्लैंड

(C) भारत

(D) फ्रांस

✅ उत्तर: (A) संयुक्त राज्य अमेरिका

29. ‘मैं ही राज्य हूँ’ कथन किसका है?

(A) लुई XV

(B) लुई XIV

(C) लुई XVI

(D) नेपोलियन

✅ उत्तर: (B) लुई XIV

30. ‘विधि की आत्मा’ (The Spirit of Laws) नामक पुस्तक किसने लिखी?

(A) वॉल्टेयर

(B) रूसो

(C) मॉन्टेस्क्यू

(D) कार्ल मार्क्स

✅ उत्तर: (C) मॉन्टेस्क्यू

31. नेशनल एसेम्बली का गठन किसने किया?

(A) प्रथम एस्टेट

(B) द्वितीय एस्टेट

(C) तृतीय एस्टेट

(D) लुई XVI

✅ उत्तर: (C) तृतीय एस्टेट

32. किस संधि के तहत प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की गई?

(A) पेरिस की संधि

(B) वर्साय की संधि

(C) जेनेवा समझौता

(D) एड्रियानोपल की संधि

✅ उत्तर: (B) वर्साय की संधि

33. फासीवाद का जन्म किस देश में हुआ?

(A) जर्मनी

(B) फ्रांस

(C) इटली

(D) ब्रिटेन

✅ उत्तर: (C) इटली

34. द्वितीय विश्व युद्ध का प्रारंभ किस युद्ध के साथ हुआ?

(A) जर्मनी-पोलैंड युद्ध

(B) जर्मनी-ऑस्ट्रिया युद्ध

(C) फ्रांस-पोलैंड युद्ध

(D) जर्मनी-फ्रांस युद्ध

✅ उत्तर: (A) जर्मनी-पोलैंड युद्ध

35. संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन कब हुआ?

(A) 24 अक्टूबर, 1945

(B) 24 दिसंबर, 1945

(C) 15 मार्च, 1940

(D) 24 अक्टूबर, 1944

✅ उत्तर: (A) 24 अक्टूबर, 1945

36. भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?

(A) भील

(B) गोंड

(C) संथाल

(D) मीणा

✅ उत्तर: (B) गोंड

37. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(A) जेनेवा

(B) द हेग

(C) पेरिस

(D) वाशिंगटन डी.सी.

✅ उत्तर: (B) द हेग

38. तुष्टीकरण की नीति किस देश की देन है?

(A) फ्रांस

(B) ब्रिटेन

(C) जर्मनी

(D) इटली

✅ उत्तर: (B) ब्रिटेन

39. ‘स्वतंत्रता का घोषणा पत्र’ किसने तैयार किया?

(A) रूजवेल्ट

(B) जॉर्ज वाशिंगटन

(C) लाफायते

(D) थॉमस जेफरसन

✅ उत्तर: (D) थॉमस जेफरसन

40. निम्नलिखित में से किसे कर देना होता था?

(A) प्रथम एस्टेट

(B) द्वितीय एस्टेट

(C) तृतीय एस्टेट

(D) इनमें से सभी

✅ उत्तर: (C) तृतीय एस्टेट

41. सर्वप्रथम किस यात्री ने विश्व का चक्कर लगाया?

(A) वास्को द गामा

(B) कोलंबस

(C) मैगलन

(D) कैप्टन कुक

✅ उत्तर: (C) मैगलन

42. रूसो किस सिद्धांत का समर्थक था?

(A) समाजवाद

(B) साम्यवाद

(C) सामान्य इच्छा

(D) शक्ति पृथक्करण

✅ उत्तर: (C) सामान्य इच्छा

43. त्रिपक्षीय गठबंधन में कौन-कौन देश शामिल थे?

(A) जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी और इटली

(B) फ्रांस, ब्रिटेन और जापान

(C) इंग्लैंड, अमेरिका और रूस

(D) फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रिया

✅ उत्तर: (A) जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी और इटली

44. द्वितीय विश्व युद्ध में किस देश की पराजय हुई?

(A) चीन

(B) जर्मनी

(C) फ्रांस

(D) रूस

✅ उत्तर: (B) जर्मनी

45. संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या कितनी है?

(A) 192

(B) 193

(C) 194

(D) 195

✅ उत्तर: (B) 193

46. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?

(A) दिसंबर, 1946

(B) अगस्त, 1946

(C) दिसंबर, 1947

(D) मार्च, 1948

✅ उत्तर: (A) दिसंबर, 1946

47. सर्वप्रथम किस देश द्वारा सार्वभौम वयस्क मताधिकार प्रदान किया गया?

(A) अमेरिका

(B) भारत

(C) न्यूजीलैंड

(D) इंग्लैंड

✅ उत्तर: (C) न्यूजीलैंड

48. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा प्रस्तावना में भारत को धर्म निरपेक्ष राज्य घोषित किया गया?

(A) 42वाँ

(B) 44वाँ

(C) 56वाँ

(D) 73वाँ

✅ उत्तर: (A) 42वाँ

49. शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में कब मान्यता दी गई?

(A) 2000

(B) 2002

(C) 2009

(D) 2010

✅ उत्तर: (B) 2002

50. भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं है?

(A) विशालतम संविधान

(B) धर्मनिरपेक्षता

(C) साम्यवादी शासन

(D) मौलिक अधिकार

✅ उत्तर: (C) साम्यवादी शासन

51. पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला प्रथम राज्य कौन है?

(A) मध्य प्रदेश

(B) ओडिशा

(C) आंध्र प्रदेश

(D) बिहार

✅ उत्तर: (D) बिहार

52. भारत में सर्वप्रथम आपातकाल कब लागू हुआ?

(A) 1956

(B) 1962

(C) 1971

(D) 1975

✅ उत्तर: (B) 1962

53. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधानमंडल दो-सदनीय है?

(A) महाराष्ट्र

(B) मणिपुर

(C) असम

(D) गुजरात

✅ उत्तर: (A) महाराष्ट्र

54. धन विधेयक कहाँ पेश किया जाता है?

(A) राज्यसभा

(B) लोकसभा

(C) विधानसभा

(D) (B) और (C) दोनों

✅ उत्तर: (B) लोकसभा

55. सर्वोच्च न्यायालय का गठन कब हुआ?

(A) 15 अगस्त, 1947

(B) 26 जनवरी, 1950

(C) 15 मार्च, 1951

(D) 24 अक्टूबर, 1948

✅ उत्तर: (B) 26 जनवरी, 1950

56. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है?

(A) राष्ट्रपति

(B) उप-राष्ट्रपति

(C) प्रधानमंत्री

(D) वित्त मंत्री

✅ उत्तर: (B) उप-राष्ट्रपति

57. निम्नलिखित में से क्या मौलिक अधिकार नहीं है?

(A) सूचना का अधिकार

(B) स्वतंत्रता का अधिकार

(C) संपत्ति का अधिकार

(D) समानता का अधिकार

✅ उत्तर: (C) संपत्ति का अधिकार

58. 15 अगस्त, 1947 को मध्यरात्रि के समय संविधान सभा में किसने भाषण दिया था?

(A) महात्मा गांधी

(B) डॉ. भीमराव अंबेडकर

(C) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(D) सरदार वल्लभभाई पटेल

✅ उत्तर: (C) पंडित जवाहरलाल नेहरू

59. लोकसभा चुनाव हेतु देश को कितने निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है?

(A) 243

(B) 543

(C) 550

(D) 250

✅ उत्तर: (B) 543

60. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं?

(A) मुख्यमंत्री

(B) प्रधानमंत्री

(C) उप-राष्ट्रपति

(D) उप-मुख्यमंत्री

✅ उत्तर: (B) प्रधानमंत्री

61. निम्नलिखित में से किसे महाभियोग लगाकर पदच्युत किया जा सकता है?

(A) राष्ट्रपति

(B) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश

(C) (A) और (B) दोनों

(D) प्रधानमंत्री

✅ उत्तर: (C) (A) और (B) दोनों

62. कौन-सी संस्था देश के मौजूदा कानून में संशोधन कर सकती है?

(A) सर्वोच्च न्यायालय

(B) राष्ट्रपति

(C) प्रधानमंत्री

(D) संसद

✅ उत्तर: (D) संसद

63. निम्नलिखित में से पूँजी क्या है?

(A) बीज

(B) कच्चा माल

(C) मशीन

(D) इनमें से सभी

✅ उत्तर: (D) इनमें से सभी

64. जवाहर रोजगार योजना कब प्रारंभ की गई?

(A) 1989

(B) 1999

(C) 2000

(D) 2002

✅ उत्तर: (A) 1989

65. कृषि क्षेत्र में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है?

(A) मौसमी

(B) चक्रीय

(C) घर्षणात्मक

(D) शिक्षित

✅ उत्तर: (A) मौसमी

66. न्यूनतम मजदूरी अधिनियम कब लागू हुआ?

(A) 1948

(B) 1950

(C) 1952

(D) 1954

✅ उत्तर: (A) 1948

67. निम्नलिखित में से किसका पारिश्रमिक ब्याज है?

(A) भूमि

(B) श्रम

(C) साहसी

(D) पूँजी

✅ उत्तर: (D) पूँजी

68. उपयोगिता का सृजन करना क्या कहलाता है?

(A) उपभोग

(B) उत्पादन

(C) विनिमय

(D) वितरण

✅ उत्तर: (B) उत्पादन

69. निम्नलिखित में से क्या मानवीय पूँजी निर्माण का स्रोत है?

(A) भूमि

(B) शिक्षा

(C) बेरोजगारी

(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (B) शिक्षा

70. ‘तीसरी दुनिया’ किसे कहते हैं?

(A) अल्प विकसित राष्ट्र

(B) विकसित राष्ट्र

(C) गुटनिरपेक्ष राष्ट्र

(D) इनमें से कोई नहीं

✅ उत्तर: (C) गुटनिरपेक्ष राष्ट्र

विद्यार्थियों के लिए तैयारी टिप्स

  • सभी Objective Questions को कम-से-कम 2–3 बार पढ़ें।
  • पहले बिना उत्तर देखे प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
  • जिन प्रश्नों में गलती हो, उन्हें अलग से नोट करें।
  • इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं को याद करें।
  • संविधान एवं नागरिक शास्त्र के महत्वपूर्ण तथ्यों का नियमित अभ्यास करें।
  • परीक्षा से पहले MCQ का टाइम लगाकर अभ्यास करें।

Class 9th Social Science Question Answer PDF 2027

नीचे दिए गए Download Button पर क्लिक करके Social Science के सभी Objective Questions और Answers की PDF डाउनलोड करें।

Some Important Links 

सामग्री
Download
Social Science VVI Objective Questions 2027
PDF Download
Official Website
Click Here

निष्कर्ष (Calculation)

Bihar Board Class 9th Social Science Objective Questions 2027 का यह सेट परीक्षा की तैयारी और रिवीजन के लिए उपयोगी है। इसमें 70 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं और प्रत्येक प्रश्न के साथ विकल्प तथा सही उत्तर उपलब्ध है। विद्यार्थी इन प्रश्नों का नियमित अभ्यास करके अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top